Saturday, April 30, 2016

जानिए, किस अभिनेता को अबूधाबी एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया


मलयालम अभिनेता जीनू जोसेफ के फेसबुक अपडेट को सही माने तो उनको शुक्रवार को अबूधाबी एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। जोसेफ एतिहाद एयरलाइंससे न्यूयार्क से अबूधाबी पहुंचे तभी उनके साथ ये घटना हुई। उनको इसकी जानकारी और वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर अपडेट किया।उनके अपडेट के मुताबिक अभिनेता फ्लाइट में सोना चाहते थे, लेकिन सामने लगा टीवी स्विच ऑफ नहीं हो रहा था। उन्होंने मदद के लिए क्रू मेंबर को बुलाया। इस बीच जोसेफ से क्रू मेंबर और अपनी वार्ता का अपने मोबाइल से वीडियो बनाना चाहा। हालांकि सिर्फ दोनों के बीच बातचीत ही उस वीडियो में आ सका जिसे उन्होंने फेसबुक पर अपलोड किया।इस वीडियो के मुताबिक क्रू मेंबर उनसे कह रहा है कि वह वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं कर सकते। इसके बाद ऐसा लगा कि जब जोसेफ रिकॉर्डिंग करते रहे तो क्रू मेंबर ने उनका फोन ले लिया। इसके बारे में फेसबुक पर लिखते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें गिरफ्तार करवाने की धमकी भी दी गई थी। इसके बाद जोसेफ ने एतिहाद के फेसबुक पेज पर जाकर अपने इस अनुभव के बारे में लिखा और अपने फॉलोअर से इसको शेयर करने के लिए भी कहा। उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि एयरलाइन सर्विसेस से भी उन्होंने इस बात की शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके साथ रंगभेद बर्ताव हुआ है। और इसके बाद शुक्रवार को जोसेफ को अबू धाबी एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया।हालांकि बाद में उन्होंने फेसबुक पर ही अपडेट दिया है कि उन्हें छोड़ दिया गया।

No comments:

Post a Comment